DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों ने एसडीओ से लगाई गुहार, रोजगार की बहाली और समान नियम लागू करने की मांग

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों ने एसडीओ से लगाई गुहार, रोजगार की बहाली और समान नियम लागू करने की मांग
InShot_20260704_165834830

जहानाबाद। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) के प्रतिनिधि एवं फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मुलाकात कर फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर उटा सब्जी मंडी तक वर्षों से छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले फुटपाथ दुकानदारों को जिला प्रशासन की कार्रवाई के कारण रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। दुकानदारों ने मांग की कि उन्हें निर्धारित नियमों के तहत पुनः व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए। रेलवे स्टेशन के समीप बेल्ट की दुकान लगाने वाले वेंडर प्रकाश खत्री और सुदर्शन चौधरी ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते आ रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें रोजगार करने की अनुमति नहीं मिल रही है। वहीं कुछ प्रभावशाली लोग मनमाने तरीके से दुकानें संचालित कर रहे हैं, जिससे छोटे दुकानदार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने ट्रैफिक पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ फुटपाथ दुकानदारों से कथित तौर पर अवैध वसूली की जाती है तथा फल विक्रेताओं, जूस विक्रेताओं और सब्जी विक्रेताओं से सामान लेकर सड़क किनारे व्यवसाय करने की छूट दी जाती है। उन्होंने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रकाश खत्री ने सुझाव दिया कि दुकानों के सामने एक निर्धारित लाइन खींचकर फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए, ताकि यातायात भी बाधित न हो और दुकानदारों का रोजगार भी सुरक्षित रह सके। दुकानदारों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में छोटे-छोटे व्यवसाय ही उनके परिवार के जीवन-यापन का मुख्य साधन हैं। ऐसे में रोजगार छिन जाने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सभी दुकानदारों के लिए समान नियम लागू करने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

Digital Women Trust

यह जानकारी फुटपाथ दुकानदार संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Jehanabad News: Street vendors appeal to the SDO, demanding the restoration of their livelihoods and the implementation of uniform rules.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़