DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अमथुआ पंचायत में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Jehanabad News: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अमथुआ पंचायत में विशेष कार्यक्रम आयोजित
IMG-20260629-WA0010

जहानाबाद। “पंचायत विकास दिवस” के अवसर पर काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री सह जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर जहानाबाद के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पंचायतों के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

Digital Women Trust

मुख्य अतिथि श्री मोहम्मद जमा खान ने पंचायतों को विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए पंचायत स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Jehanabad News: Special program organized in Amathua Panchayat on the occasion of Panchayat Development Day.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़