DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वरिष्ठ अधिवक्ता संजय बाबू का निधन, जहानाबाद व अरवल के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर

Jehanabad News: वरिष्ठ अधिवक्ता संजय बाबू का निधन, जहानाबाद व अरवल के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर
IMG_20250417_064229

जहानाबाद जिला विधिज्ञ संघ, जहानाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार उर्फ संजय बाबू के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे जहानाबाद एवं अरवल जिले के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके मलहचक मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष गिरिजानंदन प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संजय बाबू सिविल और आपराधिक मामलों के प्रखर जानकार थे। वे वर्षों तक जहानाबाद एवं अरवल संयुक्त जिले के उत्पाद विभाग के विशेष लोक अभियोजक भी रहे। उनके निधन को उन्होंने जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Digital Women Trust

वरिष्ठ अधिवक्ताओं रामदयाल शर्मा, गिरिजेश कौंडिल्य, विमल कुमार, रामविन्दु सिन्हा, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, विजय मिश्रा, विंदु भूषण प्रसाद, सूर्य भूषण प्रसाद, रजनीश कुमार, सुरेंद्र बाबू, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बताया जा रहा है कि संजय बाबू जहानाबाद जिले के ग्राम मुठेर के मूल निवासी थे। वे उम्रजनित बीमारी से पीड़ित थे, हालांकि हाल ही में स्वस्थ होकर वे होली के कुछ दिनों बाद तक कोर्ट भी आए थे। वे एक नोटरी वकील के रूप में भी सक्रिय थे। उनका यूं अचानक चले जाना न केवल अधिवक्ता समुदाय के लिए, बल्कि जिले की न्यायिक व्यवस्था के लिए भी एक गहरी क्षति है।

Jehanabad News: Senior advocate Sanjay Babu passed away, wave of mourning in the advocate community of Jehanabad and Arwal

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़