DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्काउटिंग-गाइडिंग से बनता है सकारात्मक चरित्र

Jehanabad News: स्काउटिंग-गाइडिंग से बनता है सकारात्मक चरित्र
InShot_20250222_160735742
Jehanabad News: Scouting-guiding develops positive character

जहानाबाद: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद कार्यालय परिसर में आज स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई।

मुख्य अतिथि एडल्ट रिसोर्स पर्सन ज्योति मणि ने कहा कि “स्काउटिंग-गाइडिंग सकारात्मक चरित्र निर्माण की शिक्षा देती है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं सेवा, नैतिकता, राष्ट्र सेवा और टीमवर्क जैसी आवश्यक कुशलताएँ सीखते हैं।”

Digital Women Trust

कार्यक्रम में हरिशंकर कुमार ने बताया कि स्काउटिंग-गाइडिंग शिक्षा से युवा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होते हैं। इसी क्रम में शुभम, गौतम और खुशी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर की सफाई की गई, जिसमें स्काउट-गाइड सदस्यों ने सहयोग दिया।

मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को कलम और टॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। अंत में, धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सुजीत कुमार ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़