DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डीएम और एसपी के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jehanabad News: डीएम और एसपी के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
IMG_20251008_085830

जहानाबाद:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जहानाबाद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत नगर थाना, जहानाबाद से हुई जो अंबेडकर चौक, बतीसभवरिया होते हुए अस्पताल मोड़ पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और अर्धसैनिक बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Digital Women Trust

डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। मतदाताओं को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने के लिए प्रशासन हर स्तर पर तैयार है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल छह सीएपीएफ (CAPF) कंपनियां तैनात की जा चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें और प्रशासन को सहयोग दें।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

जहानाबाद प्रशासन का संदेश साफ है — “भयमुक्त होकर करें मतदान, लोकतंत्र को बनाएं मजबूत।

Jehanabad News: Flag march under the joint leadership of DM and SP, security arrangements tightened for the 2025 assembly elections

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़