मंगल, फ़रवरी 17, 2026

Jehanabad News: NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच के बीच परिजनों को मिली हत्या की धमकी, घर में मिला धमकी भरा पर्चा


जहानाबाद बिहार में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में जहां एक ओर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर मृत छात्रा के परिजनों को हत्या की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। धमकी मिलने के बाद परिवार दहशत में है। परिजनों के अनुसार, बीते शनिवार यानी 14 फरवरी 2026 को घर के किचन में एक धमकी भरा पर्चा मिला। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की के बाहर से यह पर्चा अंदर फेंक दिया था। खाना बनाने के दौरान परिजनों की नजर इस पर्चे पर पड़ी। पर्चे में लिखा था — “ज्यादा न बन, सब मारा जाएगा, सबके जान मारेंगे।”
धमकी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। परिजनों का कहना है कि पर्चा मिलने के बाद से परिवार के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। परिवार ने बताया कि दिन के समय घर पर सुरक्षा के लिए चौकीदार मौजूद रहता है, लेकिन पिछले दो दिनों से रात के समय सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने से चिंता बढ़ गई है।
इस पूरे मामले में शकुराबाद थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों के घर से मिला धमकी भरा पर्चा पुलिस को सौंप दिया गया है। पर्चे की जांच की जा रही है तथा मामले में सनहा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार को पहले से ही सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इधर छात्रा की मौत के मामले में CBI लगातार जांच कर रही है। जांच के क्रम में टीम पहले शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, जहां छात्रा रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद CBI टीम बीते रविवार यानी 15 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे छात्रा के पैतृक गांव पहुंची और लगभग 4 घंटों तक परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान CBI टीम छात्रा की कुछ किताबें, कॉपियां और कपड़े अपने साथ लेकर गई है। साथ ही छात्रा के भाई का मोबाइल फोन भी मांगा गया। हालांकि परिजनों ने बताया कि मोबाइल खराब होने के कारण उसे मरम्मत के लिए मखदुमपुर की एक दुकान में दिया गया है। छात्रा के पिता ने बताया कि CBI टीम का रवैया सकारात्मक रहा और उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई हैं और धमकी देने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jehanabad News: NEET student death case: Family receives death threats amid CBI investigation, threatening note found in home

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading