DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: नाबालिग बच्ची के अपहरण के चार महीने बाद भी पुलिस कार्यवाही में ढिलाई

Jehanabad News: Laxity in police action even after four months of kidnapping of minor girl!

जहानाबाद: जिले के राजा बाजार मोहल्ले की रहने वाली अनीता देवी ने अपनी नाबालिग पुत्री मुस्कान कुमारी के अपहरण मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। अनीता देवी ने बताया कि उनकी पुत्री का 18 सितंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया था, जिसके संबंध में उन्होंने जहानाबाद थाना कांड संख्या 769/2024 के तहत मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता की मां का आरोप है कि चार महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो उनकी बेटी को बरामद किया है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की है। अनीता देवी ने कहा कि उन्होंने कई बार थाना और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि वह लगातार पुलिस के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज किए जाने की रसीद मांगी, तो उन्हें वह भी नहीं दी गई।


पीड़िता की मां ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी पुत्री को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है और वे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़िता को न्याय मिलता है या नहीं। हालांकि इस पूरी घटना पर फिलहाल पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।

खबर अपडेट हो रही है……

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News