DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दिवंगत चालक उमेश चंद्र राय के परिवार को मिली ₹2.10 लाख की सहायता, सरकार पर भेदभाव का आरोप

Jehanabad News: दिवंगत चालक उमेश चंद्र राय के परिवार को मिली ₹2.10 लाख की सहायता, सरकार पर भेदभाव का आरोप
IMG_20250725_203736

जहानाबाद, पिंजौर 112 चालक संघ के तत्वावधान में  पिंजौर में एक संवेदनशील कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिवंगत चालक उमेश चंद्र राय के परिजनों को संघ की ओर से ₹2,10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि संघ अध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा उनके परिजनों को सौंपी गई।

उल्लेखनीय है कि उमेश चंद्र राय 112 इमरजेंसी सेवा में कार्यरत थे और हाल ही में ड्यूटी के दौरान रेल दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

राज्य सरकार पर भेदभाव का आरोप

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष चंदन कुमार ने राज्य सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा कि 112 सेवा में कार्यरत चालक पुलिस और स्वास्थ्य आपात सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें समान कार्य के बदले समान वेतन और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं

Digital Women Trust

उन्होंने कहा, “हम सभी चालक भूतपूर्व सैनिक हैं, जिन्होंने 17-18 वर्षों तक देश की सेवा की है। अब समाज की सुरक्षा व्यवस्था में हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं, फिर भी सरकार हमारी उपेक्षा कर रही है।”

स्थायीत्व और सेवा शर्तों में सुधार की मांग

संघ ने सरकार से मांग की कि:

  • अनुबंधित चालकों को स्थायी किया जाए,
  • समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित किया जाए,
  • और चालकों की सेवा शर्तों में सुधार किया जाए।

चंदन कुमार ने जोर देते हुए कहा कि 112 सेवा में चालकों की भूमिका सिर्फ ड्राइवर तक सीमित नहीं है, वे आपातकालीन सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता में निर्णायक योगदान देते हैं।

दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चालक सदस्यों ने दिवंगत उमेश चंद्र राय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। संघ ने इस तरह की घटनाओं में सरकार द्वारा मानवीय और संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील भी की।

Jehanabad News: Family of late driver Umesh Chandra Rai gets Rs 2.10 lakh assistance, accuses government of discrimination

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़