DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बिहार स्काउट और गाइड कार्यालय जहानाबाद में हुआ कार्यक्रम आयोजन

Jehanabad News: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बिहार स्काउट और गाइड कार्यालय जहानाबाद में हुआ कार्यक्रम आयोजन
InShot_20250415_060523094

जहानाबाद  बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर, जहानाबाद में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सहायक जिला संगठन आयुक्त शुभम कुमार, स्काउट-गाइड सदस्यगण तथा हरिशंकर कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिशंकर कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उन्हें संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने समाज सुधार, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को भारतीय संविधान में स्थान दिया। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की नींव भी रखी।

Digital Women Trust

हरिशंकर कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर देश के प्रथम कानून मंत्री भी रहे और उन्होंने अपने कार्यों से देश के नव निर्माण में महती भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित स्काउट और गाइड को ऐसे महामानव के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कंपनी कमांडर खुशी कुमारी द्वारा किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Jehanabad News: Dr. Bhimrao Jayanti program was organized at Bihar Scout and Guide Office Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़