DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:पटना में आज शतरंज का संग्राम, जहानाबाद के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Jehanabad News:पटना में आज शतरंज का संग्राम, जहानाबाद के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम
InShot_20260712_110914711


12वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी रैपिड ओपन चेस टूर्नामेंट-2026 में बिहार के करीब 100 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग।


Bihar: राजधानी पटना में रविवार को आयोजित 12वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी रैपिड ओपन चेस टूर्नामेंट-2026 में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले का प्रतिनिधित्व चार खिलाड़ी कर रहे हैं। अंडर-7 वर्ग में वीरू कुमार, अंडर-9 वर्ग में आदित्य कुमार, अंडर-11 वर्ग में अर्पित दयाल तथा ओपन वर्ग में सूरज कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामेंट में राज्य के कई मजबूत खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होने से प्रतिभागियों को अपने खेल को निखारने और प्रतिस्पर्धी अनुभव हासिल करने का बेहतर अवसर मिलेगा। जिले के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
जहानाबाद के शतरंज प्रेमियों और खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। सभी की निगाहें आज होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं और उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल से जहानाबाद का नाम रोशन करेंगे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Chess showdown in Patna today; four players from Jehanabad to showcase their skills.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़