DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: अरवल में ठनका से दर्दनाक हादसा – पुआल में आग लगने से पति-पत्नी और बेटी की मौत

Arwal Lightning Tragedy Husband, Wife, and Daughter Die as Haystack Catches Fire

अरवल जिले के शादीपुर गांव में ठनका गिरने से पुआल में आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और बेटी शामिल हैं।

Arwal Lightning Tragedy: Husband, Wife, and Daughter Die as Haystack Catches Fire


ब्रेकिंग न्यूज़: अरवल में आसमानी आफत, तीन की मौत

अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से पुआल में आग लग गई और उसी आग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

फसल के काम में लगे थे, अचानक बदल गया मौसम

मृतक अवधेश यादव (48), उनकी पत्नी राधिका देवी (45) और बेटी रिंकू कुमारी (18) खेत में गेहूं का बोझा उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। तीनों पास ही एक पुआल के ढेर के नीचे बारिश से बचने के लिए छिप गए।

पुआल पर गिरा ठनका, मौके पर ही तीन की मौत

बारिश के बीच ठनका सीधे पुआल पर गिरा और आग भड़क उठी। तेज लपटों ने तीनों को घेर लिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तीनों की मौत हो चुकी थी। आग की चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही जलकर जान चली गई।

गांव में पसरा मातम, प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी आपदा राहत मुआवजा दिया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है मौसम

राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। तेज हवाएं, बिजली और बारिश के कारण कई जगहों पर जान-माल का नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


अरवल ठनका हादसा, आकाशीय बिजली से मौत, पुआल में आग, अरवल ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार प्राकृतिक आपदा, शादीपुर गांव खबर


AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News