DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हिंदी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, साहित्यकारों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Jehanabad News: हिंदी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, साहित्यकारों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
IMG_20250914_200104

जहानाबाद,“हिंदी हमारी पहचान, लोकतंत्र में मतदाता हमारा अभिमान” की थीम पर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष, जहानाबाद में हिंदी दिवस का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने की। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्ध साहित्यकार, कवि, चित्रकार, समाजसेवी, मीडिया प्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। हमें प्रशासनिक कार्यों से लेकर दैनिक जीवन तक हिंदी के प्रयोग पर गर्व होना चाहिए।

Digital Women Trust

साहित्यकारों और कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। महेश कुमार मधुकर ने हिंदी की महत्ता पर कविता-पाठ किया, जबकि कवि एवं चित्रकार अजय विश्वकर्मा ने “हिंदी है हिंदुस्तान की नाज़” सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा कवि अमृतेश कुमार मिश्रा ने अपनी ग़ज़ल “दे दे कोई हाथ, हौसले के साथ” से सभी का दिल जीता। डॉ. मानसी सिंह ने हिंदी बोलने पर गर्व करने की बात कही। राष्ट्रीय कवि संगम अध्यक्ष राणा वीरेंद्र सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया और नंदन मिश्रा ने हिंदी वतन पर कविता सुनाई।

ममता प्रिया ने कहा कि हिंदी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन हिंदी को प्राथमिकता देनी चाहिए। सावित्री सुमन ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया। मनोज कुमार मिश्रा ने हिंदी की वैज्ञानिकता और समृद्धि पर प्रकाश डाला। पत्रकार दीपक कुमार और राजीव रंजन विमल ने भी हिंदी की राष्ट्रभाषा के महत्व पर अपने विचार रखे।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया। धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग और शुद्धता को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह, जनसम्पर्क पदाधिकारी शिल्पी आनंद सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष रूप से, कार्यक्रम के दौरान स्वीप (SVEEP) नोडल पदाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों और कलाकारों की कलम मतदाता जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। अंत में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग का संकल्प लिया।

Jehanabad News: A grand event was organized on Hindi Diwas, litterateurs gave the message of voter awareness

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़