DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: धूमधाम से सुना गया “मन की बात” का 124वां एपिसोड, भाजपा नगर अध्यक्ष रिजु साहू ने किया आयोजन

Jehanabad News: धूमधाम से सुना गया "मन की बात" का 124वां एपिसोड, भाजपा नगर अध्यक्ष रिजु साहू ने किया आयोजन
IMG_20250727_210840

जहानाबाद, देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 124वां एपिसोड बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सुना गया। पूरे भारत में यह कार्यक्रम न केवल रेडियो, बल्कि टेलीविजन और डिजिटल माध्यमों पर भी लाखों लोगों द्वारा सुना गया। इसी क्रम में जहानाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एक निजी सभा कक्ष में एकत्र होकर इस विशेष कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रिजु साहू के द्वारा किया गया। उन्होंने बड़े जोशोखरोश से इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। सभा कक्ष में एक बड़े प्रोजेक्टर के माध्यम से “मन की बात” का प्रसारण किया गया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग प्रधानमंत्री की बातों को सुन और समझ सके।

Digital Women Trust

नगर अध्यक्ष रिजु साहू ने बताया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर रविवार को एक विशेष जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में “मन की बात” को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायक और राष्ट्रहित की बातें जहानाबाद के हर नागरिक तक पहुंचें। मन की बात न सिर्फ एक कार्यक्रम है, बल्कि यह देश की आत्मा से जुड़ने का माध्यम है।”

आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने विज्ञान, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अंतरिक्ष मिशन और हाल ही में अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लौटे भारतीय वैज्ञानिक सुधांशु जी का उल्लेख करते हुए देशवासियों के लिए यह गर्व का विषय बताया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वहीं खेलों में भी भारत लगातार वैश्विक पटल पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री की बातें सुनकर देश के प्रति गर्व और उत्साह की अनुभूति की। आयोजन में भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा, बल्कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसंपर्क और जनजागरण की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बना।

Jehanabad News: 124th episode of “Mann Ki Baat” was heard with great fanfare, organized by BJP city president Riju Sahu

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़