DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बंद घर से 10 लाख कैश और लाखों के जेवरात चोरी

Jehanabad News: बंद घर से 10 लाख कैश और लाखों के जेवरात चोरी
IMG_20250918_190321

जहानाबाद शहर के नगर थाना क्षेत्र के विशुनगंज मोहल्ला वार्ड संख्या 6 में चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ले में स्थित मोहम्मद खुर्शीद के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब गुरुवार की सुबह घर के मालिक मोहम्मद खुर्शीद अपने घर लौटे। घर में बिखरी हुई सामान की स्थिति देखकर वे सन्न रह गए।

Jehanabad News: जहानाबाद में बंद घर से 10 लाख कैश और लाखों के जेवरात चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद खुर्शीद तबीयत खराब होने के बाद अपने परिवार के पास गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए बंद घर का ताला तोड़ा और भीतर घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्से को तोड़कर रखे गए नकद रुपये और कीमती गहने चोरी कर लिए। मोहल्ले में सुबह होते ही इस घटना की चर्चा फैल गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

Digital Women Trust

क्या है पूरी घटना

पीड़ित मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि घर से 10 लाख रुपये नकद और लगभग 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने व्यवसायिक लेन-देन और घरेलू खर्च के लिए घर में रखी थी।

मामले की होगी जांच

स्थानीय लोगों का मानना है कि मोहल्ले में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी. इसके बाद ही कुछ भी कहना सही होगा. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Jehanabad News: 10 lakh cash and jewellery worth lakhs stolen from a locked house

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़