
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता- सुदय
जहानाबाद, 30 अगस्त 2024: स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित सिकरिया गांव में गांधी इंटर विद्यालय कृष्णाश्रम के मुख्य द्वार एवं चाहरदीवारी का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय में कम्प्यूटर, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष का निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुदय यादव ने कहा कि हमारे पिताजी पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री स्व0 मुन्द्रिका सिंह यादव जी का विद्यालय के प्रति गहरा लगाव रहता था। वे हमेशा विद्यालयों में जाकर वहां के शिक्षकों से मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत होते रहते थे। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर मैं भी हमेशा विद्यालयों के मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के प्रति सजग रहता हूं। आज के युग में पढ़ाई बहुत जरूरी है। शिक्षा में बेटा व बेटियों में कोई भेदभाव नहीं करें, उनको अच्छी शिक्षा दिलाए। अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर उनकी पहचान बनाए।



विधयक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र लोग अपनी समस्या मेरे समक्ष रख सकते हैं। बिना भेदभाव से काम होगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और हमारे नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में तेजी से युवाओं को नौकरी मिल रही थी। लेकिन नीतीश कुमार और भाजपा ने साजिश के तहत युवाओं को नौकरी से वंचित करने का काम किया है। एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश में अपराध व भ्रष्टचार चरम पर पहुंच गया है। इससे केवल तेजस्वी हीं निजात दिला सकते हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता मोदी-नीतीश को उखाड़ फेंकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार ने की। जबकि संचालन वरीय शिक्षक डॉ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर राजद नेता मोहन यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चन्द्रवंशी, प्रभात कुमार, शिक्षक गनौरी यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












