DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad:पांच लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Jehanabad: FIR registered against five people for electricity theft.

जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग ने मीटर बाईपास कर एवं बिना वैध विधुत कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने पांच लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के बाजीतपुर एवं पंचमुहला में मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए पांच लोगो को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगो में दीनानाथ प्रसाद पर 40660 राजू प्रसाद पर 37677 ओम प्रकाश पर 17602 साजिद हसन पर 109258 एवं रामू साव पर 50569 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज की गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News