DW Samachar – Header
BREAKING

International stadium in Varanasi: पूर्वांचलवासियों को बीसीसीआई का बड़ा तोहफा, वाराणसी को मिलने जा रहा है अंतराष्ट्रीय स्टेडियम

इस वक्त वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने पर केंद्र सरकार का पूरा ध्यान है। अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के खिलाड़ियों को कई सौगत देने वाले हैं। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल के सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण और सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास मुख्य हैं। 400 करोड़ रुपये की … Read more

International stadium in Varanasi
International stadium in Varanasi
International stadium in Varanasi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इस वक्त वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने पर केंद्र सरकार का पूरा ध्यान है। अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के खिलाड़ियों को कई सौगत देने वाले हैं। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल के सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण और सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास मुख्य हैं। 400 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधाओं के साथ 125* 100 मीटर एरिया में चार विकेट की क्रिकेट मैदान आईसीसी के मानकों पर तैयार करने की भी तैयारी चल रही है।

सिगरा स्टेडियम में तीन मंजिल ऐरीना में तरणताल, फिटेनस सेंटर के अलावा बैडमिंटन के लिए 15 कोर्ट, टेबल टेनिस के लिए 18 कोर्ट, कराते के दो, जूडो के लिए छह कोर्ट बनेंगे। वहीं, आउटडोर में 800 मीटर का जॉगिंग ट्रैक, बास्केटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और 800 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। लेकिन अब क्रिकेट स्टेडियम को लेकर भी बीसीसीआइ ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है और स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश में रविवार शाम केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआइ (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के सचिव जय शाह काशी पहुंचे।

Digital Women Trust

दोनों का काशी पहुंचने के पीछे मकसद क्रिकेट स्टेडियम बनवाने के लिए जमीन देखना था और उन्होंने इसके लिए चार विभिन्न स्थानों पर खुद जाकर जमीन भी देखा। सभी एयरपोर्ट से सीधे पिंडरा तहसील अंतर्गत तीन जमीनों को देखने के लिए निकल गए। एयरपोर्ट से कुछ आगे एक जमीन बस्ती से घीरी है तो दूसरी के पास पेट्रोल डीपो है। वहीं पर एक अन्य जमीन भी मौजूद है। इसके बाद सभी राजातालाब तहसील अंतर्गत रिंग रोड के पास जमीन देखने पहुंचे। वहां पर फ्लाईओवर की बाधा सामने आई। सभी जमीनों के संबंध में बीसीसीआइ की टीम समीक्षा कर निर्णय लेगी।

अगर वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन जाते हैं तो यह सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल सहित पूरे बिहार तक के खेल प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिम बनने से बड़ी संख्या में रोजगार बढ़ेगा। साथ ही स्टेडियम के आसपास होटल की श्रृंखला भी होगी। इसके अलावा स्टेडियम बनने और उसके आप पास विकास होने से वाराणसी का काया कल्प भी होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़