DW Samachar – Header
BREAKING

INDvSA: भुवी की बेहतरीन गेंदबाजी भी नहीं आ सकी काम, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

नई दिल्ली, 12 जून। साउथ अफ्रीका, एक ऐसी टीम जिसने भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया तो दूसरे मैच में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का। पहले मैच में किलर मिलर और वान दर दुसें ने भारतीय गेंदबाजों की क्लास ली तो दूसरे मैच में हेनरी … Read more

InShot_20220613_020924889
INDvSA: Klaasen powered South Africa to a sensational 4-wicket win over India in the 2nd T20I match
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 12 जून। साउथ अफ्रीका, एक ऐसी टीम जिसने भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया तो दूसरे मैच में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का। पहले मैच में किलर मिलर और वान दर दुसें ने भारतीय गेंदबाजों की क्लास ली तो दूसरे मैच में हेनरी क्लासेन ने वन मैन आर्मी की तरह भारतीय गेंदबाजों पर टूट कर पड़े। 46 गेंदों में 81 रनों की पारी में क्लासेन ने 7 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। हालांकि इस बात का उन्हें अफसोस जरूर होगा कि जब टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 5 रनों की जरूरत थी तो अपना विकेट खो दिया।

SA won by 4 Wickets

साउथ अफ्रिका ने लगातार 2 मैच जीत सीरीज में भारत की संकटे बढ़ा दी है।

Digital Women Trust

भारतीय टीम ने टॉस हार के बाद बैटिंग के मिले इनविटेशन को अच्छे से स्वीकार नहीं किया और टीम 17 ओवर की समाप्ति के बाद मात्र 112 रन ही बना सकी थी। वो तो दिनेश कार्तिक थे जिन्होंने हर्षल पटेल के साथ मिलकर अंत के तीन ओवर्स में 36 रन जोड़े वरना भारत को 130 रन बनाना भी मुश्किल लग रहा था। ईशान किशन (21 गेंदों में 34 रन, 2 चौके और 3 छक्के) और श्रेयस अय्यर ( 35 गेंदों में 40 रन, 2 चौके और दो छक्के) ने भारतीय टीम को शुरुवाती छटके से उबारा। अन्यथा भारतीय बल्लेबाज रबादा और पर्नेल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर पाए।

148 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुवात कुछ नहीं रही। स्विंग के जादूगर भुवनेश्वर कुमार ने साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया। शुरुवाती तीन झटके लगने के बाद कप्तान बावुमा और क्लासेन ने ना सिर्फ टीम को संकट से बाहर निकाला बल्कि टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। कप्तान बावुमा ने 35 रनों की एक सधी हुई पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार( 4 ओवर में 13 रन और 4 विकेट), हर्षल पटेल(3 ओवर में 17 रन एक विकेट) और आवेश खान( 3 ओवर में 17 रन) की शानदार बॉलिंग भी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा पाई।

साउथ अफ्रीका 4 विकेट से मिली जीत के बाद सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। अगला मैच विशाखापटनम में खेला जाना है जहां एक ओर अफ्रिका मैच के साथ सीरीज जितने के लिए खेलेगी तो वही दूसरी ओर इंडिया सीरीज में वापसी करने के लिए खेलेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़