DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मानवता हुई शर्मशार, जहानाबाद में 60 साल के वृद्ध ने 7 साल की नाबालिक बच्ची के साथ कि घिनौना हरकत

In Jehanabad, a 60 year old man did a disgusting act with a 7 year old girl.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कराया जा रहा है मेडिकल जांच।

जहानाबाद जिले से एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध पर एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नरेश महतो जिसकी उम्र 60-65 वर्ष की है, उसने अपने हीं गांव की बच्ची जो अपने घर के बाहर खेल रही थी उसे बहला फुसला कर घर से दूर ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। बच्ची नाबालिक है और उसकी उम्र महज 7 वर्ष है। 

यह घटना टेहटा थाना अंतर्गत सूपी गांव की बताई जा रही है। गुड़िया (बदला हुआ नाम) की माँ के अनुसार वह घर में सो रहीं थी और गुड़िया घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद गुड़िया भी उनके बगल में आ कर सो गई। बच्ची की बात सुनते हीं, उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते हीं टेहटा पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर हीं आरोपी की गिरफ्तार कर लिया।

वहीं गुड़िया के मां के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए। आरोपी को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया। फिलहाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

खबर लिखे जाने तक पीड़िता और  आरोपी, दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया और आगे की करवाई जारी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News