DW Samachar – Header
BREAKING

Hyundai Grand i10 Nios facelift launched at Rs 5.69 lakh

27 माइलेज का दावा: हुंडई ने मारुति स्विफ्ट और टाटा की टियागो को टक्कर देने के लिए न्यू ग्रेंड i10 NIOS को 6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च किया
hyundai grand i10 nios facelift launched at rs 57521404599066826721.

27 माइलेज का दावा: हुंडई ने मारुति स्विफ्ट और टाटा की टियागो को टक्कर देने के लिए न्यू ग्रेंड i10 NIOS को 6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च किया

Hyundai Grand i10 Nios facelift launched at Rs 5.69 lakh
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा में 11 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया। इस एक्सपो में देश और विदेश की तमाम वाहन निर्माता कंपनियों ने कई हाईटेक गाड़ियों को लॉन्च किया और पेश किया। वहीं आज हुंडई मोटर इंडिया ने मारुति स्विफ्ट और टाटा मोटर्स की टियागो को टक्कर देने के लिए भारत में New Grand i10 NIOS को लॉन्च कर दिया है।

यह अपने सेगमेंट की पहली कार है जो कि 6 एयरबैग्स के साथ आती हैं,और इसमें 30 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और 20 नए फीचर्स दिए गए हैं। 1200cc और 4 सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली ग्रेंड आई10 नियोस अच्छी पावर प्रड्यूस करती है। इसके बेस मॉडल का दाम 5.68 लाख रुपए रखा है। ये इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत है। जब कि टॉप मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस 8.46 लाख रुपए हैं। ग्रेंड आई10 नियोस का एक प्लस प्वाइंट और है कि इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं।

Digital Women Trust

ये कार 1.2 पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन, 1.2 पेट्रोल ऑटोमैटिक और 1.2 सीएनजी मैनुअल ट्रांसमिशन, साथ ही कार के 4 वेरिएंट्स हैं- Era, Magna, Sportz, Asta. पेट्रोल मैनुअल में आप इन चारों वेरिएंट्स में से कोई भी खरीद सकते हैं, जब कि ऑटोमैटिक मे Era वेरिएंट नहीं आता। ठीक ऐसे ही सीएनजी में Era और Asta वेरिएंट का ऑप्शन नहीं मिलता। कार के लुक्स में ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ मेजर बदलाव किए गए हैं। जो इसको सामने से देखने पर साफ नजर आते हैं। इसका ग्रिल अब पहले से ज्यादा चौड़ा है। LED Drls भी अब पहले वाले बूमरैंग की जगह ज्यादा बड़े और स्टाइलिश हैं।कार को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसके अलॉय व्हील्स भी बदले गए हैं। इसके अलावा कार के बैक में आपको बड़ा चेंज मिलेगा। क्योंकि इसके टेल लैंप्स बदल दिए गए हैं और अब दोनों टेल लैंप्स को जोड़ने वाली बीच में एक लंबी एलईडी लाइट भी नजर आ रही है। इस तरह का बैक लुक आपको क्रेटा और वेन्यू में भी दिखाई देता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़