DW Samachar – Header
BREAKING

Difficult News: Google to fire 12,000 employees

Difficult News Google to fire 12,000 employees
Difficult News Google to fire 12,000 employees

गूगल की सिस्टर कंपनी अल्फाबेट ने 12000 कर्मचारियों को बाहर करने का किया ऐलान, सीईओ पिचाई ने मेमो किया साझा

Difficult News Google to fire 12,000 employees
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया की कई कंपनियों में छटनी का दौर जारी है। गूगल के बाद अब गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपने 12,000 कर्मियों को नौकरी से निकाल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों के साथ साझा किए गए एक मेमो में यह जानकारी दी है। दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनी में छंटनी की इस खबर से बाजार भौंचक है। दो दिन पहले ही अल्फाबेट की प्रतिस्पर्धी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी। माना जा रहा है कि इस छंटनी में कंपनी के एचआर विभाग, कॉरपोरेट कार्य, इंजीनियरिंग और उत्पाद विभाग की टीमें प्रभावित होंगी। गूगल ने कहा है कि छंटनी वैश्विक स्तर पर की जा रही है। अमेरिकी कर्मचारियों को यह फैसला तुरंत प्रभावित करेगा।
अल्फाबेट में छंटनी की यह खबर आर्थिक अनिश्चितता के एक ऐसे दौर में सामने आईं हैं जब गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी सॉफ्टवेयर कंपनियां जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रहीं हैं।

Digital Women Trust

अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने नोट में कहा, “मैं अपने मिशन की ताकत, हमारे उत्पादों और सेवाओं की महत्ता और एआई क्षेत्र में हमारे शुरुआती निवेश के लिए हमारे सामने मौजूद विशाल अवसरों के बारे में आश्वस्त हूं।”
अपने मेमो में पिचाई ने कहा, “मेरे पास आपके के लिए एक बुरी खबर है। हमने अपने वर्कफोर्स में करीब 12000 की कटौती करने का फैसला किया है। अमेरिका में लोग इस फैसले से प्रभावित हो रहे हैं उन्हें एक अलग मेल भेज दिया गया है। दूसरे देशों में यह प्रक्रिया विभिन्न देशों के कानूनों और प्रावधानों के अनुसार अभी जारी रहेगी।”

पिचाई ने आगे लिखा, “इस फैसले का मतलब है कुछ अत्यंत प्रतिभावान लोगों से अलग होना, जिन्हें हमने बड़ी मेहनत के बाद हायर किया था। हमें उनके साथ काम कर बहुत अच्छा लगा। मैं इस फैसले के लिए माफी चाहता हूं।” साथ ही गूगल सीईओ ने कहा कि मैं इस स्थिति के लिए खुद के फैसलों को जिम्मेदार मानता हूं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़