DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 यात्रियों की मौत; कई घायल

Horrific road accident in Almora, Uttarakhand, bus full of passengers fell into a ditch, 15 passengers died; many injured
Horrific road accident in Almora, Uttarakhand, bus full of passengers fell into a ditch, 15 passengers died; many injured
Horrific road accident in Almora, Uttarakhand, bus full of passengers fell into a ditch, 15 passengers died; many injured

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर बचाव टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक बस में 35 से अधिक लोग सवार थे।

इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर एबुंलेंस भी बुला ली गई है।

कब और कहां हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अल्मोड़ा के मार्चुला के पास हुआ है। बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। एक अधिकारी ने बताया कि यूजर्स कम्पनी की बस हादसे की शिकार हुई है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। मरने वालों की संख्या 15 से ज्यादा हो सकती है।

जिस जगह हादसा हुआ है, वह पहाड़ी इलाका है।।इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बस खाई में गिरी है। पास से ही एक छोटी नदी गुजर रही है। मौके पर स्थानीय लोग खड़े दिखाई देते हैं। वहीं इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच होगी।

वहीं राज्य में हुए इस बड़ी घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है। साथ हीं घटना स्थल पर चल रहे बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आरटीओं परिवर्तन निलंबित, मृतक और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा:

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए और मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ हीं मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News