DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 15 सितंबर 2022

दिन – गुरुवार

मेष: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़े-विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यों के प्रति अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार की जोखिम लेने वाली गतिविधि से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।

वृषभ: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। तमाम नकारात्मक परिस्थितियों के बावजूद फिलहाल कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। पारिवारिक जीवन में सुखमय वातावरण बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन व्यय होगा। शाही खर्च पर नियंत्रण करें। व्यक्ति विशेष से तनाव की संभावना है। ऐसे लोगों से दूर रहें। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज अपना अधिकांश समय बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे।

कर्क: प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। अपने क्रोध और आवेगों पर नियंत्रण रखें। आपका शांत और संयमित स्वभाव आपका सम्मान बनाए रखेगा। दिन की शुरुआत में कुछ भागदौड़ रहेगी। बाद में आप रिलैक्स हो जाएंगे।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। यदि आप कोई सफलता हासिल करते हैं, तो लोग आपके पक्ष में आएंगे। कभी-कभी आपका मन विचलित हो जाता है। इसलिए अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

कन्या: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उनसे नाराज होने के बजाय शांति से काम लें। व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ा सुधार होने लगेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत हो सकता है। मौसम में बदलाव से सेहत पर असर पड़ सकता है।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनाचत्मक कार्यों में प्रगति होगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुसार कुछ सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। सावधान रहें कि वित्तीय मामलों में काम करते हुए हिसाब में किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें। किसी भी दस्तावेज या कागजी मामलों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।परिवार के किसी सदस्य के व्यावहारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। सावधान रहें कि बाहरी लोगों का हस्तक्षेप समस्या को और खराब कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है।

धनु: स्वास्थ्य या विरोधी के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पिता के कृपा पात्र होंगे। आप किसी के नेगेटिव प्लान के शिकार भी हो सकते हैं। लोग बाजार में आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों में भागीदार को शामिल करें।

मकर: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बेहतर होगा कि आप उनकी बातों पर भरोसा न करें और अपनी दक्षता के आधार पर सभी निर्णय लें। किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान और मानहानि होने की भी आशंका है। कुछ समय ऐसे लोगों के साथ बिताएं जिन्हें बिजनस से जुड़ी जानकारी है।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। घर में बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। व्यापार में आज ग्रहों की स्थिति आपको शुभ समय दे सकती है।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मन में कुछ अप्रत्याशित संभावनाओं का भय बना रहेगा, लेकिन यह केवल आपका संदेह है। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आपको उच्च अधिकारियों और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़