DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 07 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – गुरुवार

मेष: आज का दिन आप के लिए शुभ है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी व्यापार के लिए देना अच्छा है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। परिवार में माता पिता की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ: आज का दिन अच्छा बीतेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। उच्चाधिकारियों से मदद प्राप्त होगी। नौकरी व्यापार में समय अच्छा है। कोई नया बिज़नेस प्रपोजल मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग का समय पढ़ाई लिखाई में बीतेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा किसी पार्टी में जाने का प्रोग्राम बन सकता है पति पत्नी में आपसी समझ बढ़ेगी।

मिथुन: आज का दिन आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के कई अवसर आपके हाथ आएंगे। नौकरी व्यापार में किसी बड़े बिज़नेस प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सुख शांति रहेगी किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्तों में दूरियां खत्म होंगी।

कर्क: आज का दिन अच्छा बीतेगा आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य से धन लाभ हो सकता है। नौकरी व्यापार में कोई बड़ा सौदा या पूंजी निवेश करने से पहले उसके छुपे हुए पहलुओं पर अवश्य गौर करें। अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में समय लगा सकते हैं। मित्रों के साथ समय बीतेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है कोशिशें सफल रहेंगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह: आज का दिन आप के लिए मिश्रित फल ले कर आ रहा है प्रोफेशनल जीवन वह व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बिठाकर चलें। आर्थिक योजनाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर ही पूंजी निवेश करें। आर्थिक नुकसान के योग है इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में फैसला न लें, अप्रिय वचनों से सहकर्मियों को ठेस पहुंचा सकती हैं। मित्रों के संग समय बिताएंगे। पारिवारिक लिहाज से आज का दिन सुख शांति से बीतेगा।

कन्या: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से परेशानी भरा रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका बजट डामाडोल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है सावधानी बनाए रखें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद साबित होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपके मन की बात समझेंगा ।

तुला: आज आप में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं धन लाभ के अवसर हाथ आएँगे। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारी वर्ग किसी नई परियोजना को शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। मित्रों के संग समय बिताएंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा जीवनसाथी से उपहार व सम्मान मिल सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक वर्ग आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है पति पत्नी आपस में सहयोग करेंगे।

धनु: आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से घरेलू कामों को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें। बेवजह किसी विवाद में न उलझें। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। परिवार में सुख शांति रहेंगी।

मकर: आज दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। काम में आलस का अनुभव करेंगे। किंतु ज़ोन दिन आगे बढ़ेगा। कार्य में प्रगति होती जाएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में बाद विवाद उभर सकता है।

कुंभ: आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने किसी कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा । कार्य की अधिकता के कारण मानसिक बोझ महसूस करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय ना लें । नए व्यापार का आरंभ ना करें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।

मीन: आज का दिन आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दिन का अधिकतम समय मौज मस्ती व मनपसंद के कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़