आज 40 वां जन्मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 में उस समय के बिहार के छोटे से शहर रांची में एक मध्यम वर्ग परिवार में जन्मा एक लड़का आज भारतीये क्रिकेट का वो सितारा बन गया है जिसे आज क्रिकेट में रुचि रखने वाला हर वयक्ति जनता है।
रांची जैसे छोटे शहर से अपने हुनर के दम पर निकला लड़का एक दिन क्रिकेट का सबसे बड़ा आइकन बन जाएगा, किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शायद खुद धोनी ने भी नहीं। माही के खेलने के तरीके ने कितने लोगों को प्रेरित किया और उनके हेयर स्टाइल की तो दुनिया दीवानी है। लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक धोनी कई अंदाज में दिखते रहे हैं। माही का अपनाया लुक हमेशा चर्चा में रहा, एक समय था जब खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ युवा धोनी की जुल्फों के दीवाने हो गए थे।

धोनी को वर्ष 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार , 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री और 2018 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुकक है। इंडियन आर्मी ने 1 नवंबर 2011 को धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सुशोभित किया। उनके 39वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको धोनी की जीवनी पर कुछ प्रकाश डालते हैं।
प्रारंभिक जीवन
एमएस धोनी का जन्म रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। उनका पैतृक गांव लावली उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में है। धोनी के माता-पिता नौकरी के सिलसिले में उत्तराखंड से रांची आ गए, जहां उनके पिता पान सिंह मेकॉन में जूनियर मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत थे।
धोनी की एक बहन और एक भाई है। बहन का नाम जयंती गुप्ता और भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के फैन हैं। धोनी बचपन से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और महान गायिका लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा
धोनी ने डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखंड से अपनी प्रारंभिक पढाई पूरी की। धोनी ने शुरुआत में स्कूल के दौरान बैडमिंटन और फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इन खेलों में जिला और क्लब स्तर पर चुने गए। धोनी स्कूल में अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे और उन्हें उनके फुटबॉल कोच ने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा गया था।
इस दौरान धोनी ने अपने विकेट कीपिंग के कौशल से प्रभावित किया और कमांडो क्रिकेट क्लब (1995-1998) में नियमित विकेटकीपर बने। क्लब क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 1997/98 सीजन के वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए चुना गया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी ने 10वीं क्लास के बाद क्रिकेट को सीरियस लिया। बता दें कि धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 2001 से 2003 तक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) थे।
पारिवरिक जीवन का आगाज

धोनी की शादी धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार शामिल हुए थे। वर्ष 2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
क्रिकेटिंग कर्रिएर
धोनी ने 18 वर्ष की उम्र में 1999-2000 के सत्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में असम क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बाद में विभाजन के बाद धोनी झारखण्ड की ओर रणजी खेलने लगे। धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया और अपना पहला टेस्ट एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला। धोनी भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा थे। उन्होंने दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया।
धोनी के क्रिकेट रिकॉर्ड्स
धोनी भारत की ओर खेलते हुए 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। टेस्ट मैचों में धोनी ने 256 कैच पकड़े और 38 स्टंपिंग की। धोनी ने 348 वनडे मैचों में 50.58 की औसत से 10,723 रन बनाए। जिसमें 10 शतक और 72 शामिल है। वनडे मैचों में धोनी ने 317 कैच पकड़े और 122 स्टंपिंग की है। 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में धोनी ने 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। धोनी का संक्षिप्त परिचय पूरा नाम: महेंद्र सिंह धोनी जन्म: 7 जुलाई 1981 रांची, बिहार (अब झारखंड) उपनाम: माही, कैप्टन कूल, थाला हाइट: 5 फीट 10 इंच (1.78 मीटर) बल्लेबाजी: दाएं हाथ से बॉलिंग: राइट-आर्म मीडियम रोल: विकेट कीपर बल्लेबाज वाइफ: साक्षी धोनी बेटी: जीवा आदर्श: सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और गायिका लता मंगेशकर टेस्ट डेब्यू (कैप 251): 2 दिसंबर 2005 बनाम श्रीलंका अंतिम टेस्ट: 26 दिसंबर 2014 बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे डेब्यू (कैप 158): 23 दिसंबर 2004 बनाम बांग्लादेश टी20I डेब्यू (कैप 2): 1 दिसंबर 2006 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंतिम टी20: 27 फरवरी 2019 बनाम ऑस्ट्रेलिया
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !















