DW Samachar – Header
BREAKING

Gujarat Elections 2022: Congress releases list of star campaigners

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची
Lok Sabha elections: Congress releases 2nd list of 43 candidates

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

Gujarat Elections 2022: Congress releases list of star campaigners
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार 40 प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। ‌ मंगलवार को जारी की गई सूची में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत-भूपेश बघेल, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी, कन्हैया कुमार आदि शामिल हैं।

Gujarat Elections 2022: Congress releases list of star campaigners

इससे पहले भाजपा ने भी गुजरात चुनाव के लिए अपने प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। बीजेपी की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी शामिल किया गया है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़