DW Samachar – Header
BREAKING

Gujarat Assembly polls: Congress announces 2nd list of 46 candidates

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट
Gujarat-Assembly-polls-Congress-announces-2nd-list-of-46-ca

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट

Gujarat Assembly polls: Congress announces 2nd list of 46 candidates
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवरों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की ओर से अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 89 हो गई है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इनमें गुरुवार देर रात घोषित की गई सूची में ज्यादातार नाम रिपीट किए गए हैं।

प्रमुख नामों में अमरेली से परेश धानाणी, ऊना से पूंजा वंश, खंभालिया से विक्रम माडम, जूनागढ़ से भीखा जोशी, धोराजी से ललित वसोया, दसाडा से नौशाद सोलंकी, चोटिला से ऋत्विज मकवाणा, टंकारा से ललित कगथरा, वांकानेर से मोहम्मद जावेद पीरजादा, कालावड से प्रवीण मुछडिय़ा, जामजोधपुर से चिराग कालरिया, सोमनाथ से विमल चुडास्मा, लाठी से वीरजी ठुमर, सावरकुंडला से प्रताप दूधात, राजुला से अमरीश डेर, वांसदा से अनंत पटेल, मांगरोल से बाबू वाजा, तलाजा से कनू बारैया, पालीताणा से प्रवीण राठौड़, मांडवी से आनंद चौधरी, व्यारा से पूना गामित व निझर से सुनीत गामित शामिल हैं। इस तरह इन सभी 22 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 160 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़