DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद छापामारी के दौरान तीन लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

FIR registered against three people for electricity theft during Jehanabad raid

जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग ने मीटर बाईपास कर एवं बिना वैध विधुत कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने तीन लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल के नेतृत्व में लडुआ पासी टोला पर मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए तीन लोगो को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगो में पुनम कुमारी पर 18216 राजू चौधरी पर 22652 एवं दिलीप चौधरी पर 14202 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए मखदूमपुर थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News