DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्योग योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक व ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण

Distribution of token checks and loan approval letters to the beneficiaries of Chief Minister Udyam Yojana and Bihar Small Industries Scheme.

जहानाबाद। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्योग योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक एवं ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर अपने रोजगार को मेहनत और ईमानदारी से बढ़ाएं। साथ ही, अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार से जोड़कर समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें। उन्होंने उद्योग विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के 54 चयनित लाभुकों को दो-दो लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, 7 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। वहीं, बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के 3 लाभुकों को एक-एक लाख रुपये की द्वितीय किस्त के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 5 सफल उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, मखदुमपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष, एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News