DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली कोर्ट ने सत्येन्द्र जैन को दिया बड़ा झटका, 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली, 13 जून। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने उनकी मुश्किले और बढ़ा दी है। 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार हुए सत्येन्द्र जैन पर जब 9 जून को सुनवाई हुई … Read more

20220613_151204
Delhi: No Relief for Minister Satyendar Jain, Sent to 14-Day Judicial Custody
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 13 जून। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने उनकी मुश्किले और बढ़ा दी है। 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार हुए सत्येन्द्र जैन पर जब 9 जून को सुनवाई हुई तो कोर्ट ने उन्हें 13 जून तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेज दिया था। यह समयसीमा आज समाप्त होने ही वाला था कि उससे पहले कोर्ट उन्हें कोर्ट में पेश किया गय़ा जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की गई है। इस पर मंगलवार को 11 बजे सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को ईडी कहा था कि मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान सत्येंद्र जैन और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी में 2.85 करोड़ रुपए की नकदी और सोने के 133 सिक्के जब्त किए गए हैं। जबकि ईडी द्वारा दिए गए इस बयान को अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने पूरी तरह से नाकार दिया था। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने ईडी पर आरोप लगाया कि वे जिन लोगों को सत्येन्द्र जैन के करीबी बता रहे हैं, दरअसल वे कौन हैं, पता नहीं। किसी को भी सत्येन्द्र जैन से जोड़कर उनके करीबी बताकर जैन को फंसाने की साजिश की जा रही है।

Digital Women Trust

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी और अन्य जांच एजेंसियों को अपने ईशारे पर नचा रही है। आप नेता संजय सिंह ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि इस समय देश के अंदर ऐसा चल रहा है मानों बंदर के हाथों में उस्तरा मिल गया है। 9 जून को कोर्ट से बाहर निकलते समय सत्येंद्र जैन की तबीयत भी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी सत्येंद्र जैन का लगातार बचाव कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा है कि उन्होंने खुद सारे कागजात देखे हैं और सत्येंद्र जैन निर्दोष हैं। केजरीवाल ने जैन को कट्टर ईमानदार बताया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़