DW Samachar – Header
BREAKING

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज

मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों जैन मनी लॉन्डरिंग मामले में सतेंद्र जैन की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, सीबीआई की विशेष अदालत ने अब जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बता दें कि ईडी … Read more

Delhi AAP Government Delhi Health Minister Satyendra Jain arrested
Delhi Minister Satyendar Jain Denied Bail In Money Laundering Case
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों जैन मनी लॉन्डरिंग मामले में सतेंद्र जैन की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, सीबीआई की विशेष अदालत ने अब जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

बता दें कि ईडी ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन को धनशोधन निवारण अधिनियम के मामले के तहत 30 मई को गिरफ्तार किया था, इसके बाद से जैन को जमानत नहीं मिली है। ईडी ने इससे पहले जैन और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति जब्त भी की थी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले हीं सत्येंद्र जैन के करीबी के घर भी भारी मात्रा में सोने के बिस्किट और जेवर समेत करोड़ों की संपत्ति भी बरामद की गई थी।

Digital Women Trust

जैन का विवादों से है पुराना नाता:

मालूम हो कि ऐसा पहली बार नही है जब सत्येंद्र जैन विवादों में घिरे हैं। इस से पहले कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के साथ ही साथ सत्येंद्र जैन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जैन पर अधिकारों के दुरुपयोग के भी कई आरोप लगाए जा चुके हैं। सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन को मोहल्ला क्लिनिक के लिए सलाहकार नियुक्त किए जाने के मामले ने भी उस समय काफी तूल पकड़ा था। इस मामले की जांच सीबीआई तक को सौंप दी गई थी।
बता दें कि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। जैन को केजरीवाल का काफी करीबी नेता भी माना जाता है, यही वजह है कि केजरीवाल की छोटी कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी गई थी। सत्येंद्र जैन ने अन्ना आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद ही जैन आम आदमी पार्टी में जुड़े थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़