DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना में छठ पूजा की अनुमति देने से किया इनकार, बताया स्वास्थ के लिए हानिकारक

दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुनी नदी के तट पर छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने पूजा करने की अनुमति मांगने वाली एक दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई की थी। इस याचिका के जरिए अनुष्ठान पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना नदी के गंभीर … Read more

delhi-yamuna-pollution-2024-11-e3984c1b46375e7921a19b5b661e0323
Delhi high court refuses to allow Chhath Puja at Yamuna river bank

दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुनी नदी के तट पर छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
हाईकोर्ट ने पूजा करने की अनुमति मांगने वाली एक दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई की थी। इस याचिका के जरिए अनुष्ठान पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना नदी के गंभीर प्रदूषण का हवाला देते हुए कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया।

बता दें कि दिल्ली के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को नदी में पूजा करने की अनुमति देने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने हाल ही में एक मामले का हवाला दिया जिसमें एक व्यक्ति प्रदूषित पानी में डुबकी लगाने के बाद बीमार पड़ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूजा के लिए हैं एक हजार स्थान वैकल्पिक स्थान

कोर्ट ने कहा कि पूजा के लिए लगभग एक हजार वैकल्पिक स्थान निर्धारित थे, जहां उत्सव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि अन्य घाट और निर्दिष्ट क्षेत्र हैं, जहां लोग सुरक्षित रूप से पूजा कर सकते हैं।

यमुना में जहरीला पानी

कोर्ट ने बताया कि पूजा पर प्रतिबंध यमुना नदी में प्रदूषण उच्च स्तर पर होने के कारण लगाया था। नदी के जहरीले पानी में नहाने से लोग बीमार हो सकते हैं।
अदालत पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें यमुना नदी के तट पर छठ पूजा करने की अनुमति मांगी गई थी।

दायर याचिका में क्या था तर्क

याचिकाकर्ता का तर्क है कि कोविड-19 महामारी के दौरान पहले अनुमति नहीं दी गई थी और अब प्रतिबंध फिर से लगा दिए गए हैं। इससे लोग दिल्ली में पारंपरिक तरीके से पूजा नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि लोगों के लिए इन अन्य स्थानों पर अनुष्ठान करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़