
जहानाबाद: अंबेडकर नगर निवासी और नगर परिषद क्षेत्र में दैनिक सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले लल्लू की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लल्लू की मौत सफाई के दौरान पिटाई से हुई। बाल्टी फैक्ट्री के पास सफाई के दौरान लल्लू की किसी युवक के साथ बहस हो गई। बहस के दौरान लल्लू गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। साथियों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। हंगामा और सड़क जाम घटना की खबर सुनते ही अंबेडकर नगर के कई युवक और महिलाएं सदर अस्पताल पहुंचे। पहले उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास विरोध प्रदर्शन किया, फिर शव को लेकर सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।पुलिस की कार्रवाई.घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। परिवार का आरोप लल्लू के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नगर परिषद के काम के दौरान सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया.थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना के बारे में जांच की जाएगी जो भी इसमें दोषी पाई जाएगी उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी घटना कैसे घटी है यह अभी जांच का विषय है और जांच चल रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












