
एसडीआरएफ की टीम के द्वारा पीपीएम स्कूल के पास से नदी में डूबे युवक के शव को किया गया बरामद, परिजनों ने छाया मातम
बीते बुधवार को जहानाबाद के गौरक्षणी स्थित दर्धा नदी पुल के समीप नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया था जिसको लेकर आज एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उक्त युवक की दर्धा नदी में तलाश की जा रही थी. घंटो की मशक्कत के बाद पीपीएम स्कूल के पास स्थित झाड़ियों से शव को बरामद किया गया। मृतक जफरगंज का निवासी सलमान था जो शहर के गया बैकरी में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोसन किया करता था
कल जब इस घटना की खबर लोगों तक पहुंची तो इलाके में खलबली मच गई। परिजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नही चला। आज प्रशासन ने बड़ी सूझबूझ के साथ 24 घंटे के बाद गुरुवार को उसका शव नदी से बरामद किया गया।
घटना नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मोहल्ले के पास की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से दरधा में ज्यादा पानी आने के कारण नदी में पानी भरा हुआ है और तेज धारा भी बह रही है। युवक नदी में कूद कर स्नान करने लगा, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया।

घटना की सूचना परिवार वालों को मिली। मौके पर परिवार के लोग पहुंचे।ग्रामीण गोताखोरों के माध्यम से भी उसे तलाशा गया लेकिन कल उसका पता नही चला, आज जिला प्रशाशन हरकत में आई और एसडी आर एफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सलमान के शव को ढूंढ निकाला।
वहीं अंचलाधिकारी अंशु कुमारी ने बताया कि गया से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। लगभग 5 घंटे तक टीम ने दरधा नदी में कड़ी मशक्कत से खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया है। परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां शव की पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। डॉक्टर के टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को मृतक का प्रतीक शरीर सौंप दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












