DW Samachar – Header
BREAKING

हाईकोर्ट ने राहुल गांधी समेत दो अन्य नेताओं को दी राहत, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दर्ज हुआ था केस

भारत जोड़ो यात्रा का आज खास दिन है। इस यात्रा ने शुक्रवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले एक पखवाड़े से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में दौड़ रही है। इस यात्रा से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। इसके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। बता दें … Read more

IMG-20221216-WA0020
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत जोड़ो यात्रा का आज खास दिन है। इस यात्रा ने शुक्रवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले एक पखवाड़े से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में दौड़ रही है। इस यात्रा से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। इसके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। बता दें कि पिछले महीने नवंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केजीएफ-2 गाने कॉपीराइट उल्लंघन मामले में एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रमोशन में केजीएफ-2 का गाना- ‘समुंदर में लहर उठी है जिद्दी जिद्दी है तूफान चट्टानें भी कांप रही है जिद्दी जिद्दी है तूफान’ का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए हमारी अनुमति के बिना अपने कैम्पेन वीडियो में इस साउंडट्रैक का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल की यह गैरकानूनी हरकत रूल ऑफ लॉ और निजी व्यक्तियों या संस्थाओं के अधिकारों की घोर अवहेलना है, जबकि वह इस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन इस देश में शासन करने का मौका तलाशने और आम आदमी व व्यवसायियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कर रहे हैं। इस पूरे मामले में केस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया सीनेट के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा जयपुर में है। इस मौके पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आज भारत जोडो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। कुछ मित्र कहते थे कि हिंदी बेल्ट में यात्रा को समर्थन नहीं मिलेगा, लेकिन हम लोगों को मिला। इस यात्रा का मैसेज बहुत अच्छा गया। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने डर और नफरत पैदा कर दिया है। यह यात्रा इसे खत्म करने के लिए हम कर रहे हैं। देश का इतिहास रहा कि वो हमेशा इसे खत्म करने के लिए यात्रा करते रहा है। यह कांग्रेस की नहीं देश की यात्रा है। मैंने इस देश में करोड़ों लोगों में प्यार देखा है। यह डर और नफरत बीजेपी ने फैलाया हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने 2 हजार किलोमीटर स्क्वायर उठा लिया। हमारे जवानों को पीट रहे हैं। देश देख रहा है। यह मत सोचिए कि कोई नहीं देख रहा है। चीन से जो थ्रेट है, उसे सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। उनकी अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की तरफ तैयारी चल रही है। यह युद्ध की तैयारी है। हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस काम करती है लेकिन रणनीतिक तौर पर काम नहीं कर रही है। बता दें कि आज भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सभी विधायक शामिल हुए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़