DW Samachar – Header
BREAKING

कल भारत जोड़ो यात्रा पूरे करेगी 100 दिन, राजस्थान में हिमाचल के सभी 40 विधायक होंगे शामिल

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में दौड़ रही है। ‌ कल इस यात्रा का खास दिन है। 16 दिसंबर यानि शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी यात्रा के 100वें दिन को खास बनाने में जुट गई है। शुक्रवार को राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस … Read more

Congress to mark 100 days of Bharat Jodo Yatra
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में दौड़ रही है। ‌ कल इस यात्रा का खास दिन है। 16 दिसंबर यानि शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी यात्रा के 100वें दिन को खास बनाने में जुट गई है। शुक्रवार को राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं, कल हिमाचल प्रदेश के सीएम सहित कांग्रेस के सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे। हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चुके हैं। इसके अलावा रघुवीर सिंह बाली, राजेश धर्माणी और अनिरुद्ध सिंह भी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। अब तक हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं। बता दें कि इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस यात्रा के लिए राहुल गांधी हर दिन सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और फिर सभी के साथ यात्रा की शुरुआत करते हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह 3570 किलोमीटर लंबी पदयात्रा है, जो पांच महीने तक चलेगी। बता दे कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिनों से राजधानी दिल्ली में है। अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सीएम सुखविंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। इस मौके पर सुखविंदर सिंह ने हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का गठन होगा। वहीं अटल टनल शिलान्यास पट्टिका को बहाल करने पर हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा, नाम नहीं बदला जाएगा। हम अटल टनल का नाम नहीं बदल रहे हैं। लेकिन भाजपा को शिलान्यास करने वालों की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए था। हम सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करते हैं लेकिन पट्टिका को बहाल करेंगे”। सुखविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में हम कांग्रेस सदस्य मल्लिकार्जुन का धन्यवाद देने आए हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के सभी 40 विधायक भी मौजूद हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा और पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी। अभी तक सुखविंदर सिंह और पीएम मोदी की मुलाकात नहीं हो सकी है। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़