DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मखदुमपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस काको प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र साहू की मौत

Congress Kako Block President Ramchandra Sahu died after being hit by a train at Makhdumpur station.



जहानाबाद :  जिले के मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में कांग्रेस पार्टी के काको प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साहू उर्फ सोनी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र साहू ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जहानाबाद जिले के कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रामचंद्र साहू पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित नेता थे। उन्होंने इस घटना को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए गोपाल शर्मा ने कहा कि रामचंद्र साहू काको प्रखंड के एक सम्मानित नेता थे और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच की मांग की है। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News