DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जल संसाधन विभाग बिहार सरकार के मुख्य अभियंता ने प॑तीत बियर का किया निरीक्षण

Chief Engineer of Water Resources Department, Bihar Government inspected Patit Bier

किसानों ने सिंचाई को लेकर जल संसाधन विभाग को प॑तीत बियर से सम्बंधित दिया था आवेदन।

अरवल के कूर्था प्रखंड क्षेत्र के पुनपुन नदी में बनी प॑तीत बियर का जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने आज शुक्रवार को निरीक्षण किया। तथा किसानों के साथ बैठक कर प॑तीत बियर से होने वाली सिंचाई से संबंधित जानकारी ली।जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता रामप्रवेश सिंह ने बताया कि पुन पुन नदी में बनी बियर की उंचाई कम रहने के फलस्वरूप किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार प॑तीत बियर का निरीक्षण किया तथा सरकार को जल्द ही समस्याओं से अवगत करा दिया जाएगा।


यहां यह बता दें कि बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद सिंह का नारा था,पुन पुन में बांध बनवाऊंगा, मछली भात खिलाऊंगा।जो आज तक उनका सपना पूरा नहीं हुआ। यहां यह भी बता दूं कि वर्ष 2017 में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प॑तीत बियर का उद्घाटन भी किया था।पर॑तु उससे किसानों को कोई फायदा नहीं हो सका।
वही किसान नेता सह आप पार्टी के जिला प्रभारी बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल  बिहार सरकार को प॑तीत बियर से किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर गुहार लगाई थी। फलस्वरूप मुख्य सचिव बिहार सरकार ने जल संसाधन विभाग को यथा शीघ्र निरीक्षण कर रिपोर्ट की मांग किया गया था।
वही किसान विनय सिंह दरोगा तथा पूर्व मुखिया झुनाठी सुरेश यादव सहित दर्जनों किसानों ने प॑तीत बियर की उंचाई बढ़ाने की मांग किया। उनलोगो ने बताया कि चूंकि बियर जो बनाया गया है,उसकी ऊंचाई कम रहने के कारण खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता है, जिससे किसानों की फसल सुख जाता है।यही नहीं गर्मी के मौसम में पानी का जलस्तर नीचे चले जाने से चापाकल भी ब॑द हो जाता है। वही उनलोगो ने बताया कि यदि बियर का बांध ऊंचा हो जाएगा तो करीब हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होगी।


वही निरीक्षण में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के साथ साथ अधिक्षण आभिय॑ता यकवाल परवेज,एस डी ओ आका॑क्षा साहु,कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार,कनीय अभियंता अमीत कुमार पाण्डेय,राजीव कुमार,गौरव कुमार भी उपस्थित रहे। वही दर्जनों की संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News