बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया जारी, राज्य में अब 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम और रेस्टोरेंट्स खोलने की मिली अनुमति

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है, और इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना के हालात सामान्य होते ही अब धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को खोला जा रहा है। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं।
कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। (1/4)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 25, 2021
(2/4) जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 25, 2021
(3/4) सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 25, 2021
(4/4) 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आगंतुकों के साथ) खुल सकेंगे।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 25, 2021
परन्तु तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतनी जरूरी है।
बिहार में अब किन किन चीजों में होगी छूट?
- राज्य में सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग मॉल, पार्क, गार्डन और धार्मिक स्थल पहले की तरह सामान्य रूप से खुल सकेगें।
- जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें।
- राज्य के सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान और स्कूल यानी पहली से बारहवीं कक्षा तक के साथ-साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेगें।
- विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में परीक्षाएं हो सकेंगी।
- 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकानें खुल सकेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












