DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar: बिहार में शिक्षक की जबरन शादी, रोते हुए आशीर्वाद देने की तस्वीर हुई वायरल

Teacher Forced into Marriage in Bihar: Emotional Blessing Photo Goes Viral on Social Media

बिहार के दरभंगा में एक शिक्षक की जबरन शादी की खबर से हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीरों में शिक्षक राकेश यादव रोते हुए दुल्हन को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Teacher Forced into Marriage in Bihar: Emotional Blessing Photo Goes Viral on Social Media



जबरन शादी की तस्वीर ने मचाया बवाल, बिहार के शिक्षक की कहानी वायरल

बिहार के दरभंगा जिले में एक शिक्षक की जबरन शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तस्वीरों में शिक्षक राकेश यादव को जबरन दुल्हन को आशीर्वाद देते देखा जा सकता है, जबकि उनके चेहरे पर साफ मायूसी झलक रही है।



शिक्षक का अपहरण कर करवाई गई शादी

मामला दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढंगा से जुड़ा है। यहां कार्यरत शिक्षक राकेश यादव को बुधवार सुबह स्कूल जाते समय कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि गणेश यादव और उसके साथियों ने राकेश की जबरन अपनी बेटी से शादी करवा दी।

Teacher Forced into Marriage in Bihar: Emotional Blessing Photo Goes Viral on Social Media


तस्वीरों में दिखा दर्द, वरमाला भी जबरन थमाई गई

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दो युवक जबरन शिक्षक को वरमाला पकड़ा रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दुल्हन बने लड़की उनके पैर छू रही है। वहीं, कुछ लोग शिक्षक के हाथ पकड़कर जबरदस्ती उसे आशीर्वाद देने को मजबूर कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में एक महिला दोनों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती दिखती है, लेकिन राकेश यादव का चेहरा उदासी से भरा है। उनकी मजबूरी तस्वीरों में साफ झलकती है।

Teacher Forced into Marriage in Bihar: Emotional Blessing Photo Goes Viral on Social Media


परिवार ने दर्ज कराई अपहरण की प्राथमिकी

राकेश के भाई सतीश कुमार यादव ने जमालपुर थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बबलू यादव, अनिल यादव, गणेश यादव, दिनेश यादव, सुनील यादव और नरेश यादव का नाम शामिल है।

शिकायत में कहा गया है कि जब उनके रिश्तेदार अशोक कुमार यादव ने आरोपियों से बात कर शादी रोकने की कोशिश की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।



थाने से आया फोन, वायरल फोटो बनी जांच का आधार

परिवार को शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से ही मिली। इसके बाद जमालपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने परिवार से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


  • बिहार जबरन शादी मामला
  • शिक्षक अपहरण शादी
  • दरभंगा शिक्षक वायरल तस्वीर
  • पकरौआ विवाह बिहार
  • राकेश यादव शिक्षक न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल शादी
  • Bihar forced teacher marriage
  • Darbhanga teacher wedding incident

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News