पूर्व आईपीएस नुरुल होदा ने VIP पार्टी से राजनीति में एंट्री ली है। वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीतामढ़ी से चुनाव लड़ सकते हैं।
Ex-IPS Nurul Hoda Enters Politics, Likely to Contest Bihar Assembly Elections with VIP
पूर्व आईपीएस नुरुल होदा ने थामा VIP का दामन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक और बड़ा चेहरा राजनीति में कदम रखने जा रहा है। पूर्व IPS अधिकारी नुरुल होदा, जो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में IG के पद पर रहे, अब सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं। उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) जॉइन कर ली है।
सीतामढ़ी से चुनाव लड़ने की संभावना
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नुरुल होदा को सीतामढ़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वह वक्फ कानून का विरोध कर रहे हैं और इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
सीतामढ़ी के मूल निवासी हैं नुरुल होदा
नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई पूरी की।
वे अंग्रेजी, उर्दू, फारसी, और अरबी भाषाओं के ज्ञाता हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हुए, वे अपने गांव में 300 बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं।
रेल सुरक्षा में प्रभावशाली कार्यकाल
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवीन रणनीतियां अपनाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रेल सुरक्षा को मजबूत किया।
उन्होंने दिल्ली मंडल, धनबाद, और आसनसोल जैसे प्रमुख जोनों में अपनी सेवाएं दीं। दो बार विशिष्ट सेवा पदक और दो बार डीजी चक्र मिलने से उनकी विशेषज्ञता और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
नुरुल होदा RPF, नक्सल क्षेत्र में IPS, रेल सुरक्षा में IPS योगदान, विशिष्ट सेवा पदक, डीजी चक्र, बिहार के अधिकारी
बिहार की राजनीति में नए चेहरे की एंट्री
शिवदीप लांडे के बाद नुरुल होदा जैसे अनुभवी अफसर की राजनीति में एंट्री VIP के लिए फायदेमंद हो सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर VIP की रणनीति अब नुरुल होदा के चेहरे के साथ और भी मजबूत हो सकती है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
बिहार चुनाव 2025, VIP पार्टी, नुरुल होदा सीतामढ़ी, पूर्व IPS राजनीति में, वक्फ कानून विरोध, मुकेश सहनी VIP
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












