DW Samachar – Header
BREAKING

नीतीश सरकार ने बिहार में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं समेत अन्य का भी जारी किया शेड्यूल

Bihar Board 2023: BSEB Class 10, 12 Board Exams full timetable out n
nitish kumar
Bihar Board 2023: BSEB Class 10, 12 Board Exams full timetable out n
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अगले साल 2023 में बिहार में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए नीतीश सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है। मंगलवार को बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट यानी 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट के साथ STET, D.EL.Ed, D.P.Ed, सिमुलतला 6वीं प्रवेश परीक्षा समेत सभी एग्जाम्स का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है।‌‌ इंटर की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी, 2023 और मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। बता दें, STET के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो जाएगी। वहीं, परीक्षा 6 से 24 अप्रैल के बीच होगी। STET के लिए आवेदन 14 फरवरी, 2023 तक लिए जाएंगे। STET परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। इसके बाद दो से पांच मई के बीच आंसर की जारी कर आपत्ति ली जाएगी।‌इसका रिजल्ट जून में आने की संभावना है। D.EL.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 से 20 मार्च तक होगा। यह परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 16 जनवरी से 8 फरवरी तक भरे जाएंगे। वहीं, प्रवेश पत्र दो मार्च को जारी होगा। वहीं, 27 से 30 मार्च तक आंसर की जारी की जाएगी। सिमुलतला प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 04 जुलाई से जारी कर दी गई है। कक्षा 6ठीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। सिमुलतला प्रवेश परीक्षा के लिए आंसर की 27 से 31 दिसंबर तक अपलोड रहेगी। बता दें, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू होगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, बीएसईबी 19 दिसंबर, 2022 को बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा और थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी। बीएसईबी की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल महीने में जारी किया जाएगा। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई 2023 में किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़