DW Samachar – Header
BREAKING

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan:राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की आज होगी विदाई, प्रदेश वासियों ने राहुल गांधी को कराया सुखद एहसास

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

साढ़े 3 महीने पहले यानी 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान के अलवर में है। आज किसी यात्रा का राजस्थान में अंतिम दिन है। भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत आदि प्रदेशों से होकर 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश किया था। ‌ राजस्थान में राहुल गांधी को सबसे अधिक अच्छा अनुभव रहा। पिछले दिनों राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख करते हुए भी कहा था कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को बहुत रिस्पांस मिला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आ​ज राजस्थान में चलने का आखिरी दिन है। यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आज की यात्रा कटिघाटी पार्क से मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई और ​​​अलवर शहर से होकर गुजरेगी। 21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। ​​​​अलवर राहुल गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का क्षेत्र है। राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की यात्रा के बहुत से सियासी मायने हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच इस यात्रा की वजह से सियासी सीजफायर करवाया गया था। राहुल की यात्रा के गुजरने के बाद अब दोनों खेमों के बीच शांति बरकरार रहती है या नए सिरे से खींचतान बढ़ती है, इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। राहुल गांधी की यात्रा का आज राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से यात्रा राजस्थान में एंटर हुई थी। राजस्थान में यात्रा का 521 किलोमीटर का सफर है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दे डाला। राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा की सभा में उन्होंने कहा- कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। आजादी के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी, क्या देश के लिए भाजपा नेताओं के घर से कुत्ता भी मरा है। वे हमें देशद्रोही कहते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में एलान किया- हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़