DW Samachar – Header
BREAKING

दुनिया की सबसे महंगी फिल्म ‘अवतार-2’ देश-विदेश के सिनेमाघरों में हुई रिलीज, समुद्र के अंदर फिल्म को किया गया है शूट

दुनिया की तब तक हॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म “अवतार-2 द वे ऑफ वॉटर’ भारत के साथ देश-विदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए भारत ही नहीं बल्कि तमाम देशों के सिनेमा प्रशंसक उत्साहित हैं। फिल्म को हॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बनाया है । साल … Read more

\'Avatar The Way of Water\' releases worldwide today
‘Avatar: The Way of Water’ releases worldwide today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया की तब तक हॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म “अवतार-2 द वे ऑफ वॉटर’ भारत के साथ देश-विदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए भारत ही नहीं बल्कि तमाम देशों के सिनेमा प्रशंसक उत्साहित हैं। फिल्म को हॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बनाया है । साल 2009 में अवतार का पहला पार्ट रिलीज हुई था। ये फिल्म 237 मिलियन डॉलर की लागत से बनी थी। वहीं ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की लागत काफी बढ़ गई है। ये फिल्म 250 मिलियन डॉलर में बनकर तैयार हुई है। जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ फिल्म पहसे से ही काफी चर्चाओं में बनी हुई है। इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज है कि भारत में इसकी रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग हुई है ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन करेगी।यह फिल्म टेक्निकली के हिसाब से सबसे अलग है। बता दें कि धरती से कई सौ प्रकाश वर्ष दूर पेंडोरा की दुनिया भी स्क्रीन पर हमें बेहद कुदरती महसूस होती है। मशहूर डायविंग इंस्ट्रक्टर किर्क क्रैर्क ने एक्टर्स को अंडरवाटर डाइव करने की ट्रेनिंग दी है। ऐसा नहीं लगता कि कुछ भी बनावटी है। सायमन फ्रैंगलेन का संगीत रूहानी सुकून देता है और कुदरत के आक्रामक स्वरूप से भी वाकिफ करवाता है।

फिल्म की कहानी अवतार के पिछले पार्ट से आगे बढ़ती है। धरती के इंसान और वैज्ञानिकों की बुरी नजर पेंडोरा पर है, जहां नावी रहते हैं। इस बार हालांकि धरती के इंसान और वैज्ञानिकों को पेंडोरा के कीमती खनिज अनऔबटैनियम की ही तलाश नहीं है, बल्कि उन्हें वहां के समंदरों में रहने वाली व्हेल मछलियों के दिमागी एंजाइम की भी तलाश है, जिससे उम्र को भी मात दी जा सकती है। इस मिशन के लिए फिर से स्टीफन लैंग का किरदार यानी कर्नल माइल्स को तैयार किया जाता है, जो पहले पार्ट में मर चुका था। इस बार उसके डीएनए और उसकी यादों के सहारे धरती के वैज्ञानिक उसका अवतार तैयार कर लेते हैं और वह पेंडोरा पहुंचते हैं। वहां उनका मकसद पेंडोरा पर कब्जा तो करना है ही, साथ ही जैक सली की हत्या भी उनका मोटिव है।

Digital Women Trust

अवतार : द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way of Water) फिल्म को देशभर में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में इस बार इंसान और पेंडोरावासियों के बीच पानी के अंदर भी लड़ाई होगी, जैसा कि ट्रेलर से साफ हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का निर्माण 250 मिलियन डॉलर में हुआ है. इसके पिछले पार्ट ने दुनियाभर में 2.9 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वहीं इसी मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। ‌‌अक्षय ने ट्वीट कर फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वे अब भी मंत्र मुग्ध हैं। उन्होंने फिल्म को शानदार कहा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़