
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
यूपी के माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर पुलिस गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लेकर रवाना हो गई है। अतीक को आज दोपहर करीब 2:30 यूपी पुलिस साबरमती जेल से सड़क मार्ग से रवाना हुई। मंगलवार को प्रयागराज में माफिया अतीक, उसके बेटे अली समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि पीड़ित साबिर हुसैन से माफिया अतीक के बेटे अली और उसके गुर्गे एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे। नहीं देने पर कई बार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी थी। माफिया अतीक, उसके बेटे अली के अलावा असाद कालिया, शकील, शाकिर, सबी अब्बास, फैजान, सैफ, नामी, अफ्फान, महमूद, माऊद एवं असलम मंत्री (अतीक अहमद का चचेरा भाई) के नाम एफआईआर में शामिल हैं। अतीक को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। उस पर इस हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है।
#WATCH | "It is not right. They want to kill me," says gangster Atiq Ahmed on being taken to UP's Prayagraj from Gujarat's Sabarmati Jail for production in a murder case. pic.twitter.com/YLJ5WavkX7
— ANI (@ANI) April 11, 2023
साबरमती जेल से निकलने के बाद अतीक अहमद ने मीडिया से कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश हो रही है। अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज कई राज निकलवाने की कवायद करेगी वहीं माफिया अतीक अहमद यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की मां शांति देवी का कहना है कि गहन पूछताछ की जानी चाहिए अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए। मंगलवार सुबह साबरमती जेल पहुंची पुलिस टीम अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। पिछले दिनों पुलिस टीम ने अदालत से जारी बी वारंट को जेल में तामील कराया था। पुलिस के काफिले में दो प्रिजन वैन और दो छोटी गाड़ियां हैं। इस बार प्रयागराज पुलिस के साथ गुजरात पुलिस की भी टीम चल रही है जो मध्य प्रदेश की सीमा तक साथ रहेगी। इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपी पुलिस अतीक को प्रयागराज लाई थी। तब उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी। इसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद अतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जो अपराध करेगा एफआईआर उसी के लिए है, कड़ी से कड़ी सजा कानून के शिकंजे में लाकर दिलाई जाएगी। कोई कितना भी बड़ा अपराधी हो, उसकी ताकत कानून के सामने छोटी पड़ जाएगी। योगी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज वापस लाने पर कहा कि माननीय न्यायालय का जो भी आदेश है हम उसका अनुपालन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में अपराधी बच नहीं पाएंगे। जितने भी मामले हैं उनपर हमारी पुलिस कड़ी पैरवी कर रही है। एक-एक अपराधी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाना हमारा लक्ष्य है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












