DW Samachar – Header
BREAKING

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कांग्रेस ने किया किनारा, राहुल गांधी ने कहा- मैं सहमत नहीं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सर्जिकल पर सवाल उठाना भारी पड़ गया है। ‌ कांग्रेस पार्टी ने भी उनके इस बयान पर किनारा कर लिया है। ‌ बता दें कि सोमवार को दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल … Read more

‘Army-doesnt-need-to-prove-anything-says-Rahul-on-Digvijayas-surgical-strike-remarks
‘Army doesn’t need to prove anything,’ says Rahul on Digvijaya’s surgical strike remarks
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सर्जिकल पर सवाल उठाना भारी पड़ गया है। ‌ कांग्रेस पार्टी ने भी उनके इस बयान पर किनारा कर लिया है। ‌ बता दें कि सोमवार को दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार से जवाब मांगे थे। ‌ मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और वे दिग्विजय के बयान से सहमत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा- सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत की जरूरत नहीं। ये दिग्विजयजी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं।

‘Army doesn’t need to prove anything,’ says Rahul on Digvijaya’s surgical strike remarks

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सेना जो भी करे उसके लिए सुबूत की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो कहा वो उनकी निजी राय है, कांग्रेस और मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि सेना पर हमारा पूरा विश्वास है और अगर सेना कुछ करे तो उसके लिए सुबूत की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले सोमवार को दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ने आज तक संसद में सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सुबूत पेश नहीं किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश भी आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से सवाल पूछने पर भड़क गए।

Digital Women Trust
‘Army doesn’t need to prove anything,’ says Rahul on Digvijaya’s surgical strike remarks

मीडिया दिग्विजय से सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर सवाल कर रहा था। इसी दौरान जयराम रमेश आए और कहने लगे- बहुत हो गया। आप लोग हमें चलने दीजिए। हम सभी सवालों के जवाब दे चुके हैं। आप प्रधानमंत्री से जाकर सवाल पूछिए। उन्होंने भड़कते हुए कहा,कांग्रेस को इस पर जो कहना था, वो पार्टी कह चुकी है। अब पीएम मोदी के पास जाएं और उनसे पूछें। इससे पहले सोमवार को जयराम रमेश ने कहा था, कांग्रेस जो कहना चाहती थी उसने कह दिया है और मैं भी इसे लेकर ट्वीट कर चुका हूं। इसके अलावा, मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अब जम्मू कश्मीर में है आज सितनी बाइपास नगरोटा से यात्रा शुरू की गई।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक मंच से कहा था कि केंद्र ने आज तक 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले को लेकर संसद में रिपोर्ट पेश नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार ने अभी तक कोई सुबूत पेश नहीं किया और वह झूठ बोलती रही है। इस दौरान उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन आर्टिकल 370 हटने के बाद आतंकवाद बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यहां का फैसला नहीं करना चाहती है और यह समस्या कायम रखना चाहती है, ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहें और लोगों में नफरत फैलाते रहें। दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताते हुए हमला बोला था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़