DW Samachar – Header
BREAKING

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ‘अमृत उद्यान’ आज से आम जनता के लिए खोला गया

राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान आज आम जनता के लिए खोला जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है। ‌पुरानी रौनक और नए टाइटल के साथ आज से जनता अमृत उद्यान देखने राष्ट्रपति भवन जा सकेंगे. जनता के लिए अमृत … Read more

Amrit-Udhyan
Amrit Udyan open for public viewing from January 31
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान आज आम जनता के लिए खोला जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है। ‌पुरानी रौनक और नए टाइटल के साथ आज से जनता अमृत उद्यान देखने राष्ट्रपति भवन जा सकेंगे. जनता के लिए अमृत उद्यान 26 मार्च तक खुला रहेगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान जनता के लिए 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा।

यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए। सीधे जाने वाले दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है। अमृत उद्यान घूमने के लिए लोग अपना स्लाट ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। ऑनलाइन मोड में बुकिंग राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट (rashtrapatisachivalaya.gov.in) पर जाकर की जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx. के माध्यम से भी की जा सकती है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़