DW Samachar – Header
BREAKING

गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की करेंगे अध्यक्षता, केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुख भी होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में अध्यक्षता करने वाले हैं। इसके लिए वह शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच चुके हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में ये नेता होंगे शामिलमिली जानकारी के अनुसार आज की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ … Read more

Union Home Minister Amit Shah
Amit Shah to chair Eastern Zonal Council meet in Kolkata
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में अध्यक्षता करने वाले हैं। इसके लिए वह शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच चुके हैं।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में ये नेता होंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार आज की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के उनके समकक्ष आज यानी शनिवार को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में भाग लेंगे।
इसके अलावा इस बैठक के दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर भी चर्चा करेंगे।
वहीं कुछ सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के शामिल होने की संभावना नहीं है।

Digital Women Trust

केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुख भी हो सकते हैं बैठक में शामिल

बता दें कि इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ ही सभी केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह बैठक पहले पांच नवंबर को होनी थी। लेकिन गृह मंत्री शाह के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण यह बैठक नहीं हो पाई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़