DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप, आयोग ने दर्ज की एफआईआर, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने बोला हमला

"Accusations of Cash Distribution Against BJP National General Secretary Vinod Tawde; FIR Filed by Election Commission, Opposition Leaders Including Rahul Gandhi Launch Attacks"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है। उससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। इसको लेकर महाराष्ट्र की सियासत अब गर्मा गई है। मुंबई के उपनगर विरार के होटल में चुनाव आयोग के अफसरों ने तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद किए।

https://twitter.com/AslamShaikh_MLA/status/1858836946484949137

इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इतना कहा है कि कुछ सीज किया गया है। डिटेल में जानकारी नहीं दी है। विपक्ष के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके सेफ से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेंपो में भेजा?महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- विरार के एक होटल में पैसे बांटते रंगे हाथ पकड़े गए बीजेपी के केंद्रीय महासचिव विनोद तावड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। चुनाव आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विनोद तावड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बनाए रखने और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए विनोद तावड़े को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है और बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज ये साबित हो गया है कि बीजेपी वाले ‘पैसा बाटेंगे तो ही जीतेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े को बीजेपी ने ही साजिश के तहत फंसाया है। पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता एक होटल के घुस आए थे। वहां विनोद तावड़े के भी मौजूद होने की जानकारी थी। इस होटल में एक बैठक चल रही थी। इस दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया । इसको लेकर पालघर के नालासोपारा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बहुजन विकास अघाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने विनोद तावड़े को वहां मौजूद लोगों को पैसे बांटते हुए देखा। आरोप लगाए गए कि तावड़े ने बैठक के समय होटल के मेन गेट को बंद था। क्षितिज ठाकुर का कहना है कि इस दौरान कथित तौर पर उनके पास 5 करोड़ रुपये और नामों वाली दो डायरियां भी थीं। वहीं, विनोद तावड़े ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए अपनी सफाई में कहा है कि नालासोपारा के विधायकों की बैठक हो रही थी। वोटिंग के समय आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीन को कैसे सील किया जाएगा और कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो क्या करे। इसके बारे जानकारी देने के लिए मैं पहुंचा था। इस दौरान ही बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस इसकी जांच करें। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो। विनोद तावड़े का कहना है कि मैं 40 साल से पार्टी में हूं। जो सच है, वो सबको मालूम है, लेकिन तब भी चुनाव आयोग और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। बीवीए नेता हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिस होटल में विनोद तावड़े रुके हुए थे, उसने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि होटल प्रशासन तावड़े और बीजेपी के साथ मिलीभगत करता दिख रहा है। हमारे अनुरोध के बाद ही उन्होंने सीसीटीवी चालू किया। तावड़े वोटर्स को प्रभावित करने के लिए पैसे बांट रहे थे। इस मामले में शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ धन बल के प्रभाव से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था, वो जनता कर रही है, चुनाव आयोग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News