DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 11 अप्रैल 2025

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष

आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद मिल सकता है। नौकरी के लिए अगर कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना तय है। व्यापार में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

वृषभ

आज का दिन थोड़ा मेहनत से भरा रह सकता है। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचें। वाणी पर काबू रखें। परिवार के साथ रिश्ते मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। ज्यादा काम की वजह से शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में जीत होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन परिवार के सपोर्ट में ले सकते हैं।

सिंह

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम अपरिचित व्यक्ति को न दें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक तौर पर मदद मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। इसके साथ ही कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

तुला

आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक

आज भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया काम अगर शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सही नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। सम्मान में गिरावट महसूस होगी।

मकर

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। कोई नया वाहन आज न खरीदें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

मीन

वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़